किर्गिस्तान में फंसे मस्तूरी निवासी विजय मंडल को सुरक्षित घर वापसी हेतु सरकार से फरियाद कर रहे परिवारजन।

प्रवासी छात्रों की पिटाई के बाद किर्गिस्तान इन दिनों चर्चा में है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मस्तूरी का रहने वाला मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल भी किर्गिस्तान में फंसा हुआ है। घटना के बाद से विजय और उसके माता दीपिका मंडल और पिता सुशांत मंडल डरे सहमे हुए है। विजय के माता-पिता लगातार उससे फोन पर उसका हालचाल जान रहे है। 18 मई की शाम उनके हॉस्टल के बाहर कुछ प्रदर्शनकारी युवा इकट्ठे होकर हंगामा कर रहे थे। जिससे हॉस्टल के छात्र घबरा गए। लेकिन कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाया और रातभर हॉस्टल के बाहर तैनात रही। विजय के माता पिता ने छत्तीसगढ़ सरकार से गुहार लगाई है कि किर्गिस्तान में फंसे प्रदेश के सभी स्टूडेंट को सही सलामत वापस लाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles