किशोर शर्मा बने बिलासपुर जिला अध्यक्ष, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सर्वसम्मति से सौंपी जिम्मेदारी…

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष पद की कमान अब किशोर शर्मा संभालेंगे। रविवार को डबरीपारा स्थित संघ कार्यालय में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।निर्वाचन से पहले प्रदेश अध्यक्ष जी. आर. चंद्रा ने संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही कर्मचारियों की आवाज को मजबूती देती है।निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और विश्वास के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।निर्धारित समय के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार अवस्थी ने किशोर शर्मा के नाम की घोषणा की। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी।नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोर शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन उनके लिए परिवार की तरह है। शासन से लंबित मांगों को पूरा कराना और कर्मचारी साथियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles