किसी और के नाम से आवंटित अटल आवास पर बदमाश ने जमाया कब्जा, कारगुजारी से मोहल्ले वासी परेशान।

अटल आवास में अवैध कब्जाधारियों की मनमानी और गुंडागर्दी से आवास के लोग हलाकान हैं, इसकी कलेक्टर से शिकायत की गई है। दयालबंद के नारियल कोठी में स्थित अटल आवास में अवैध कब्जाधारियों ने पैर जमा लिया है, जिसके चलते वहां आए दिन गुंडागर्दी मारपीट और गाली गलौज की जाती है। जिससे वहां की महिलाएं और बच्चे दहशत में है। यहां शाम होते ही आसामाजिक तत्वों का डेरा लग जाता है। नशाखोरी खुलेआम किया जाता है, आसामाजिक तथ्यों से छुटकारा दिलाने और कब्जाधारी से कब्जा मुक्त कराने कलेक्टर से गुहार लगाई है. बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने बताया की अवैध कब्जे की शिकायत निगम से भी की गई है, उसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कब्जा मुक्त कराने निवेदन किया गया है, ज्ञापन में बताता गया कि चुन्नी बोले के नाम से आवास संख्या 50 डी-1 आबंटित हुआ है, उक्त आवास में चुन्नी बोले नही रहती है, वह पास ही के किराये के मकान में रह रही है। उक्त मकान पर राजा जान सपरिवार विगत 8 माह से अवैध रूप से रहा है जो आये दिन उक्त मकान में गुण्डा मवाली लोगों को लाकर शराबखोरी कराता है। गाडियो की पार्टस की चौरी करता है, मना करने पर मारने के लिए दौडाता है। उसके विरुद्ध कई अपराध थाने में दर्ज हैं। कभी भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है, जिससे सभी नागरिक परेशान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles