Homeहमर बिलासपुरकुंवे में गिरा शावक हांथी , ग्रामीणों कि लगी भीड़ वन अमला...

कुंवे में गिरा शावक हांथी , ग्रामीणों कि लगी भीड़ वन अमला मौके पर मौजूद ,रेस्क्यू कर निकला गया बाहर

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे हाथी का शावक कुएं में गिर गया । प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत भेंगारी के अंडामार जंगल के पास इन्द्रो गुप्ता की निजी जमीन पर बने कुएं में शावक हाथी गिर गया। कुएं में हांथी गिरने कि जानकारी गांव में आग कि तरह फैल गई और देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घरघोड़ा वन विभाग के रेंजर सहित वन अमला मौके पर पहुंच गए हैं और शावक हांथी को बचाने के लिए रेस्क्यू कार्य में जुट गए हैं। पिछले कुछ समय से वन विभाग के द्वारा लगातार वन जीवन के संरक्षण को लेकर पहल की जा रही है तो वहीं अब जिस तरह से हाथी के शावक को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकल गया है वह निश्चित ही वन जीवन के लिए बेहतर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments