कुत्ते के विवाद में युवक के घर घुसकर की मारपीट, डॉक्टर पर आरोप सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज हुई एफआईआर, आरोपी अज्ञात

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कुत्ते के विवाद को लेकर डॉक्टर अरुण भारती और उसके भाई ने यदुनंदन नगर निवासी भारत मंघलानी के घर में घुसकर मारपीट की। घटना 4 जून को शाम करीब 4:30 बजे की है, जब आरोपियों ने न केवल प्रार्थी के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव कर रही दो महिलाओं खुशी कश्यप और पूर्णिमा कश्यप को भी चोट पहुंचाई।भारत मंघलानी ने बताया कि वह एक पशु सेवक हैं और एक फर्जी डॉक्टर द्वारा बिना डिग्री के किए जा रहे ऑपरेशन पर आवाज उठाने की तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते आरोपियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया।भारत मंघलानी के मुताबिक, 15 से 16 लोग, जिनमें कुछ नकाब पहने महिलाएं भी थीं, उनके घर में बिना अनुमति के घुस आए और उन्हें धमकियां दीं।

मंघलानी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अरुण भारती, जो रीवा के निवासी हैं, उनके खिलाफ झूठे आरोप फैला रहे थे और इस वजह से यह हमला हुआ। मंघलानी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन जांच में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे मोहल्ले में असंतोष फैल गया है।मामला पुलिस ने गंभीरता से लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में आरोपियों की संख्या एक से अधिक बताई गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित और स्थानीय लोग पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन शिकायतकर्ता और मोहल्ले के लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं कि इतने दिनों बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles