
उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें सड़कों, नालियों, तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन और महाविद्यालय भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने की।अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और नगरीय विकास को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि कुम्हारी में 11 करोड़ 64 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 4 करोड़ 65 लाख रुपए के महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कॉलेज परिवार की मांग पर बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।सांसद विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय बघेल, सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


