Homeहमर बिलासपुरकृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में भेजे गए राशि...

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में भेजे गए राशि को निकालने की जद्दोजहद, बैंकों में इस वजह से उमड़ रही भीड़

कृषक उन्नति योजना के तहत बिलासपुर सहकारी बैंक के अंतर्गत आने वाले 6 जिलों के 4 लाख 95 हजार किसानों के खाते में 2590 करोड़ की राशि पहुंची है। इस राशि को निकालने के लिए किसानों की भीड़ बैंकों में पहुंच रही है। गुरुवार को किसानो की भीड़ नेहरू चौक के केंद्रीय सहकारी बैंक में देखी गई, साथ ही जगमल चौक के सहकारी बैंक में भी पैसा निकालने किसानों को जद्दोजहद करते देखा गया।

किसानों को उनके खाते के पैसे सही समय पर मिल सके, इसलिए सहकारी बैंक ने 5 बैंकों से सहायता मांगी है। ये बैंक 100 करोड़ रुपए रोजाना सहकारी बैंक को देंगे। इसके तहत करीब 60 करोड़ की राशि 6 जिलों के 60 ब्रांचों में इन निजी बैंको द्वारा पहुंचाई जाएगी। बाकी 40 करोड़ रुपए रोजाना सहकारी बैंक मुख्यालय बिलासपुर को दिए जाएंगे।

खाते में पहुंची इस राशि को निकालने के लिए किसान ब्रांचों में पहुंच भी रहे, तो वही बैंक में शेड, पेयजल पार्किंग जैसी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ब्रांचो की संख्या बढ़ा दी जाए जिससे किसानों को आसानी से कहीं से भी पैसा निकालने में सुविधा हो।

गौरतलब है कि बिलासपुर जिले के 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के बैंक खाते में लगभग 647 करोड 98 लाख रुपए डीबीटी के जरिए किसान सहायता राशि का अंतरण किया गया।इसके साथ ही बिलासपुर सहकारी बैंक के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, जांजगीर और सक्ती को मिलाकर 6 जिलों के 4 लाख 95 हजार किसानों के खाते में 2590 करोड़ की राशि पहुंची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments