Homeहमर बिलासपुरकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, शहर के चौक- चौराहों से लेकर...

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, शहर के चौक- चौराहों से लेकर बाजारों में सजे श्री कृष्ण की वेशभूषा और पोशाकों के समान।

कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार को है। इस उपलक्ष्य में मंदिरों, मोहल्ले में तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। बाजार भी सुंदर-सुंदर पोशाक से लेकर श्री कृष्ण की वेशभूषा और सामग्रियों से सजा हुआ है। श्री कृष्ण के पोशाक की खरीदारी बढ़ चुकी है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोग भजन कीर्तन और श्री कृष्ण का संपूर्ण श्रृंगार करते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोग अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजाकर भजन कीर्तन करते हैं।

वही मंदिर में भी सुबह से ही श्री कृष्ण की लीलाएं एवं भजनों का आयोजन किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी की खरीदी लोगों ने शुरू कर दी है। बाजार में लोग लड्डू गोपाल, उनके पोशाक, श्रृंगार का सामान, आदि की खरीदारी कर रहे हैं। नन्हे मुन्ने बच्चों को श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण कराने के लिए भी खरीदारी जोरों पर है। जिसमें श्री कृष्णा वस्त्र बांसुरी, बाजूबंद, मोर पंख, चंदन, तिलक आदि की खरीदारी तेजी से हो रही है। इसके साथ ही बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियों का डिमांड भी बड़ा हुआ है।

बाजार में इस साल नई वैरायटी के श्री कृष्ण पोशाक देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही आभूषणों की बहुत सारी वैरायटी मिल रही है। जूना बिलासपुर में श्री कृष्ण के श्रृंगार से संबंधित सारी सामग्री मिल रहे हैं। जिसे खरीदने लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है। मोर के पंख वाली बांसुरी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही तरह-तरह के आभूषण के डिजाइन लोगों का मन जीत रही है। श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर मुकुट लोगों को पसंद आ रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि इस वर्ष वैरायटियां बहुत सारी है और इसके रेट में भी किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल भी रेट उतना ही रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments