
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से केंद्रीय जेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैदियों को विधिक सेवा और उनके अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर, डिप्टी विनय उपाध्याय, डिप्टी अजीत सिंह चौहान, असिस्टेंट कृष्ण कुमार पांडेय, अनामिका मिश्रा सहित अधिकारी, अधीक्षक खोमेश मंडावी एवं जेल स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना था।


