केंद्रीय जेल बिलासपुर में फायर मॉक ड्रिल आयोजित आग पर काबू पाने व आपात स्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

बिलासपुर केंद्रीय जेल में 12 जनवरी को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों को परखने के लिए फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला कमांडेंट एवं जिला फायर ऑफिसर श्री दीपांकुर नाथ के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास में नगर सेना, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों ने भाग लिया।

इस दौरान सॉलिड, लिक्विड और गैस फायर सहित विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई।मॉक ड्रिल के दौरान फायर ट्रायंगल की जानकारी के साथ लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री खोमेश मंडावी, जेलर श्री बृजेश साहू सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles