Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय जेल बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में वर्चस्व...

केंद्रीय जेल बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई, कैदियों का मुलाहिजा कराने के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।

सभी बंदियों का जेल प्रशासन की ओर से गोपनीय तरीके से जिला अस्पताल में मुलाहिजा कराया गया।

बीते शनिवार को केंद्रीय जेल परिसर में उस समय हड़कम्प मच गया था जब जेल प्रबंधन को पता चला कि यहां पुरानी रंजिश पर दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर जबरदस्त लड़ाई हो गयी है। इस पूरे मामले को भी जेल प्रबंधन ने काफी दिनों तक दबाकर रखा। केंद्रीय जेल में दो पक्षों के बीच हई लड़ाई की यूं तो सभी को जानकारी थी।लेकिन झगड़ा किस बात पर हुआ इसका खुलासा तब हुआ जब जेल से कैदियों का मुलाहिजा कराने के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी मिली कि हमेशा की तरह केंद्रीय जेल बिलासपुर में बीते शनिवार को रोजा इफ्तार का आयोजन जेल प्रशासन की ओर से किया गया था। सभी रोजा इफ्तार करने बैठे हुए थे। इसी बीच मोहम्मद आसिफ, मोसिन खान, अहमद खान, शिबू खान और शाहिल दो गुट इफ्तार के वक्त आपस मे भीड़ गए थे। झगडे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि इसमें दो हवालाती भी है। इधर सभी बंदियों का जेल प्रशासन की ओर से गोपनीय तरीके से जिला अस्पताल में मुलाहिजा कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments