केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल में बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, बढ़ गए पेट्रोल के दाम…

सोमवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में इजाफा कर दिया है। एक ओर जहां पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ाई गई है, तो डीजल पर भी सरकार ने 2 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है. पेट्रोल डीजल के नए रेट मंगलवार से लागू होंगे.दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला एक टैक्स है, जो ईंधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनाता है. फिलहाल पर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगभग 15.80 रुपये प्रति लीटर है.।गौरतलब है कि 1 अप्रैल से ही छत्तीसगढ़ सरकार ने वेट में 1 रुपए की कमी की थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1रुपए सस्ता हो गया था लेकिन आप एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के बाद एक बार पुनः छत्तीसगढ़ में पेट्रोल मंगलवार से 102 रुपए प्रति लीटर की दर से लोगों को उपलब्ध होगा महंगाई की मार से पहले ही त्रस्त जनता अब दोहरी मार पड़ी है। पेट्रोल के साथ-साथ सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर भी 50 रुपए बढ़ा दिए हैं जिसके बाद अब यहां जनता को साढ़े नौ सौ रुपए में उपलब्ध होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles