Homeहमर बिलासपुरकेन्द्रीय आयकर की टीम ने एक साथ मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़...

केन्द्रीय आयकर की टीम ने एक साथ मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित सोम ग्रुप के ठिकानों पर धावा बोला है….

केन्द्रीय आयकर की टीम ने एक साथ मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित सोम ग्रुप के ठिकानों पर धावा बोला है….

जी न्यूज़ बिलासपुर टीम को मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल बेस सोम ग्रुप का सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी पर अल सुबह छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है… छापामार कार्रवाई में टीम को क्या कुछ हासिल हुआ..मामले में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है…बहरहाल डिस्लेरी स्थित बन्द कार्यालय में अधिकारी फाइलों को जरूर खंगाल रहै हैं…
सोम ग्रुप का संचालन भोपाल से किया जाता है.. मालिक किसी पार्टी विशेष के प्रभाव में है… ग्रुप के मालिक का हमेशा विदेश प्रवास रहता है… करीब 20 हजार करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं…सोम ग्रुप का बाटलिंग प्लान्ट बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी में है… जानकारी के मुताबिक आयकर की छापामार टीम में इन्दौर और मुम्बई के अधिकारी शामिल हैं।
सूत्र ने बताया कि सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी में इन्दौर और मुम्बई की संयुक्त आयकर टीम ने सुबह आठ बजकर करीब सात मिन्ट में कार्यालय में धावा बोला है… टीम में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल है… सभी लोग बन्द कमरे के अन्दर जांच पड़ताल कर रहे है सोम ग्रुप मालिक का नाम जगदीश अरोरा है…

विनोद कुशवाहा
एडिटर जी न्यूज़ बिलासपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments