केवल जानकारी पूछने पर भड़क गए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मरीजों का सही तरीके से नहीं हो रहा इलाज

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार स्वास्थ्य को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही और करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा रही है मगर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी और कर्मचारी के चलते आम जनता को शासकीय हॉस्पिटलों से निराश लौटना पड़ रहा है,,, दरअसल पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां ग्राम पंचायत मेऊ के उप सरपंच रोहित लहरें ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के विषय को लेकर पामगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र आवेदन देने गए थे,जिस पर स्वास्थ्य केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्त दुर्गा सिंह उप सरपंच के ऊपर भड़क गए और उनसे बत्तीमीजी करने लगे। यह नजारा पामगढ़ कहीं नहीं बल्कि अनुमान छत्तीसगढ़ के हर स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिल ही जाएगा शासकीय अस्पताल होने पर यहां जनता को समस्त सुविधाएं तो मिलती है लेकिन जिस तरह से इलाज के नाम पर लापरवाही होती है वह जग जाहिर है ऐसे में इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग को भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए और ऐसे कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य विभाग की जो छवि है वह जनता के बीच बेहतर हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles