कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र घायल, FIR दर्ज बीएनएस की धारा 118(1) के तहत आरोपी छात्र पर केस, पुलिस जांच शुरू

तोरवा थाना क्षेत्र स्थित चौकसे कॉलेज में छात्र के साथ हुई पटाखा फेंकने की घटना अब पुलिस केस में बदल गई है। मामले में 20 मार्च 2026 को रात 10:22 बजे तोरवा थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट के अनुसार घटना 19 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे कॉलेज कैंटीन परिसर में हुई, जहां फर्स्ट ईयर के छात्र रूद्रनारायण सोनी अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान कॉलेज का ही छात्र तरुण कश्यप वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के पटाखा निकालकर उसकी ओर फेंक दिया, जिससे उसकी आंख में चोट लगी और वह घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद घायल छात्र ने अपने मामा प्रमोद यादव को सूचना दी, जिसके बाद उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। बाद में परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी गई।घटना के दूसरे दिन छात्र की मां संतोषी सोनी ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles