कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले शहीद की पत्नी को सेवा में सम्मान ,सौर ऊर्जा व वरिष्ठ पत्रकारों को मिला लाभ…

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरपुंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया।बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटाकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए संशोधित नीति 2030 तक लागू रखने का निर्णय लिया गया।इसके तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को राज्य की औद्योगिक नीति में प्राथमिकता उद्योग का दर्जा दिया गया है।निवेशकों को विभिन्न तरह की रियायतें जैसे ब्याज, पूंजी निवेश पर अनुदान, स्टाम्प शुल्क व भूमि हस्तांतरण शुल्क में छूट और विशेष प्रोत्साहन पैकेज का प्रावधान किया गया।कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के अंतर्गत सेवानिवृत्त मीडिया कर्मियों की सम्मान राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय भी लिया। इसके अलावा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव को अनुमोदन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles