Homeहमर बिलासपुरकैबिनेट विस्तार जल्द,कैबिनेट विस्तार की उल्टी गिनती शुरू,भाजपा संगठन में भी बड़े...

कैबिनेट विस्तार जल्द,कैबिनेट विस्तार की उल्टी गिनती शुरू,भाजपा संगठन में भी बड़े फेरबदल के आसार…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से लौट आए हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में विकास, निवेश, शिक्षा और नक्सल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय का अचानक दिल्ली जाना राजनीतिक हलचल को और तेज कर गया है।सूत्रों के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल के दो खाली पद जल्द भरे जाएंगे। मंत्री पद की दौड़ में अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और गजेंद्र यादव के नाम चर्चा में हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुए विभाग भी जल्द वितरित किए जा सकते हैं।भाजपा संगठन में भी बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।2 महामंत्री, 7 मोर्चा अध्यक्ष और 30 प्रकोष्ठ प्रमुखों की नियुक्ति की तैयारी पूरी हो चुकी है। पार्टी के भीतर अगले 20 दिनों में बड़े राजनीतिक फैसले होने की उम्मीद है। खुद मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं—“कैबिनेट विस्तार बहुत जल्द।” अब सबकी नजर इस पर है कि मंत्री पद की शपथ किसे मिलेगी और संगठन में कौन संभालेगा अहम जिम्मेदारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments