कोटा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने स्थानीय भाजपा नेता और पुलिस पर सनसनी खेज आरोप लगाते हुए एसपी को सौंपा, बताया जान का खतरा।

कोटा के डोंगरी पारा में रहने वाली युवती के साथ शिवकुमार साहू ने बलात्कार किया था, जिसकी शिकायत के बाद आरोपी जेल चला गया। यह मामला बलौदा बाजार कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता के अनुसार इसी मामले में करगी रोड कोटा निवासी टीका साहू युवती पर बार-बार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। कभी वह पैसे लेकर समझौता करने को कहता है तो कभी उसे धमकी दी जाती है। बताया जा रहा है कि स्थानीय भाजपा नेता टिका साहू बलात्कार के आरोपी शिवकुमार साहू का दोस्त है । युवती ने आरोप लगाया कि टिका साहू उसे तरह-तरह के प्रलोभन देकर बलात्कार का आरोप वापस लेने के लिए धमका रहा है। साथ ही वह अक्सर उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी करता है। 16 मई को जब वह राशन लेने कोटा समिति गई थी तब वहां टीका साहू भी वहीं था और उसने युवती के साथ बेहद आपत्तिजनक हरकत की। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन भी टीका साहू के घर पहुंचे। बातचीत का वीडियो बनाया जा रहा था जिससे चीड़ कर टीका साहू ने युवती का 38 हजार रुपये कीमती मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि टिका साहू उस पर पुराना मामला वापस लेने के लिए धमका ही नहीं रहा है बल्कि लगातार व्हाट्सएप पर उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भेज कर प्रताड़ित भी कर रहा है। युवती ने टीका साहू पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है।

इधर पीड़िता का आरोप है कि 11 जून को जब इस मामले की शिकायत करने अपनी मां के साथ दोपहर में वह कोटा थाने पहुंची तो पुलिस ने उल्टे उन्हें ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और रात 1:30 बजे तक उन्हें थाने में बिठा कर रखा। युवती कह रही है कि पुलिस ने उसे ही चरित्रहीन बताते हुए दोषी ठहराया। जब पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया तो उसे वहां से भगा दिया गया और उसे थाना क्षेत्र से बाहर जाकर मरने को कहा गया।

पहले तो युवती बलात्कार का शिकार हुई। फिर स्थानीय भाजपा नेता ने कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया और अब युवती पुलिस पर भी प्रताड़ना का आरोप लगा रही है, जिसका कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के बाद वह एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। युवती का कहना है कि उसे जान का भी खतरा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles