
कोटा पुलिस को एक बार फिर सूचना मिली कि लालपुर गांव स्थित कोरी डैम के पास जंगल में जुए का फड़ सजा हुआ है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रेड किया तो उसके हाथ 10 जुआरी लगे। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में जुआरियों के पकड़े जाने के बावजूद उनके पास से मात्र 7500 रु ही पुलिस जप्त कर पाई। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । सभी जुआरी लालपुर कोटा के रहने वाले हैं। पुलिस ने ओमप्रकाश टोनडे राजकुमार घिरतेश, प्रकाश कुमार अनंत किशन तिवारी सुखी राम बिंझवार ,राम बिहारी पालके , देव कुमार लहरी ,प्यारेलाल अनंत ,परदेशी राम डहरिया भारत बिंझवार के विरुद्ध कार्यवाही की है। इधर रतनपुर पुलिस ने गिरिजावन नवागांव में कार्यवाही करते हुए चार जुआरी को पकड़ा। पकड़े गए बलदाऊ यादव, शरद कुमार साहू, शिवकुमार साहू और ऋषि मधुकर के पास से पुलिस को नगद 1930 रुपए मिले।




