बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह और खरीददार समेत 7 गिरफ्तार 6 मामलों का खुलासा, 2 लाख की 6 मोटरसाइकिल बरामद, 300 CCTV से मिली बड़ी सफलता

बिलासपुर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 शातिर चोरों और 3 खरीददारों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 2 लाख रुपये कीमत की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग जिले से चोरी की गई थीं।पूरे मामले में रजनेश सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की।

तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया।मुख्य आरोपी साहिल मरावी समेत अन्य आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया और चोरी की गाड़ियों को सस्ते दाम पर खरीददारों को बेचने की बात भी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पैशन प्रो, बजाज सीटी 100, होंडा शाइन और स्प्लेंडर सहित कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। पुलिस की इस सफलता से न सिर्फ 6 मामलों का खुलासा हुआ है, बल्कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles