जगदलपुर जेल से कैदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल दीवार फांदकर भागा कैदी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जगदलपुर के केंद्रीय जेल से एक कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान उर्फ बल्लू, निवासी कांकेर के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद था। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि कैदी जेलर और सुरक्षा व्यवस्था की नजरों के सामने से ही भाग निकला, जिससे जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी कांकेर जेल से फरार होने की योजना बना चुका था, जिसके चलते उसे जगदलपुर जेल शिफ्ट किया गया था।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट पर हैं। फरार कैदी की तलाश में शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है, वहीं पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles