कोटा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का डबल एक्शन दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त

कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 66 पाव शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दूसरे को जमानत पर रिहा कर दिया गया।पहली कार्रवाई 1 मई को डाक बंगला करगी रोड कोटा में हुई, जहां चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू को 48 पाव देशी और 52 पाव अंग्रेजी गोवा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओं एवं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।दूसरी कार्रवाई 2 मई को पुरानी बस्ती करगी रोड में हुई, जहां शिवचरण श्रीवास को 18 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे जमानत पर रिहा कर दिया। दोनों कार्रवाइयों में थाना प्रभारी सुमित कुमार, आरक्षक सनत पटेल, धर्मेन्द्र साहू और महिला आरक्षक पूर्णिमा साहू की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles