
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर एसडीएम नितिन तिवारी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने घुमंतू पशुओं के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण में कई मालिकों ने नियमों का उल्लंघन कर अपने पशुओं को खुले में छोड़ते पाया गया।प्रशासन ने कोटा थाना में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत चार एफआईआर दर्ज कीं और संबंधित मालिकों के समन भी जारी किए। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को गोशाला या सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और नगर की स्वच्छता पर असर न पड़े।


