33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

कोटा में जमीन विवाद में भतीजे की हत्या, चाचा गिरफ्तार…

जमीन विवाद में अपने ही भतीजे की हत्या करने वाले चाचा को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।झारखंड जिला गढ़वा निवासी अक्षय कुमार के पुत्र सुप्रीम कुमार पेशे से ड्राइवर थे जिनका अपने चाचा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले चाचा ने अक्षय कुमार को फोन कर सुप्रीम कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। इधर सुप्रीम कुमार हाईवा लेकर कोटा कोल वाशरी की ओर गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके पिता ने दर्ज कराई थी। इसी दौरान 15 मार्च को ग्राम अमली स्थित ओमेक्स कोल वाशरी के परिसर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान सुप्रीम कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि उसके चाचा ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में झारखंड में खोजबीन कर रही थी। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार उनके हाथ ग्राम डंडई निवासी मुकेश कुमार रवि लगा। पूछताछ में उसने जमीन विवाद के चलते अपने भतीजे सुप्रीम कुमार रवि की कोयले के पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। हत्यारे चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक सुप्रीम कुमार के परिवार के अधिकांश सदस्य पेशे से ड्राइवर है जो रहने वाले झारखंड के हैं लेकिन फिलहाल बिलासपुर और कोटा के आसपास रहकर अलग-अलग संस्थानों में ड्राइवरी का काम करते है, इनमें से सुप्रीम कुमार भी था जिसके साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर उसके चाचा का विवाद चल रहा था। बात इतनी बिगड़ गई की नौबत हत्या तक पहुंच गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles