Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ, मात्र 5...

बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ, मात्र 5 रुपए में श्रमिकों को मिलेगा भरपेट भोजन…

बिलासपुर शहर के श्रमिक बहुल शनिचरी चांटीडीह इलाके के पुराने मंडी परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। जहा मात्र 5 रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन मिलेगा। भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ करते हुए श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया। केंद्र से प्रतिदिन लगभग 700 मजदूरों को लाभान्वित करने की योजना है। गौरतलब है कि ये शहर का तीसरा श्रम अन्न केंद्र है। इसके पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में पूर्व से संचालित है। कुल मिलाकर तीनों अन्न केंद्रों से लगभग 1800 श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मुहैया हो रहा है। विधायक सुशांत शुक्ला ने फीता काटकर श्रम अन्न केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि चांटीडीह के मजदूरों ने तीन माह पहले श्रमिक भोजन केंद्र की मांग की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर अल्पावधि में यह केंद्र शुरू हो पाया। उन्होंने इलाके के श्रमिकों को बधाई दी और बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आकस्मिक रूप से पहुंचकर केंद्र में मजदूरों के साथ भोजन करूंगा। भोजन की गुणवत्ता हमेशा बनाए रखने के निर्देश संचालक को दिए। समारोह को महापौर पूजा विधानी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार का फायदा मिला। श्रम विभाग की सहायक आयुक्त ज्योति शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने योजना की खूबी बताई। कहा कि श्रमिक काम की तलाश में सवेरे से ही चावड़ी में बैठ जाते है। बिना खाए पिए वे इंतजार करते रहते हैं। कई बार बिना कुछ खाए काम में चले जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। इसे देखते हुए विष्णुदेव की सरकार ने योजना लाई। अब वे मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन कर काम में जा सकते हैं। टिफिन में भोजन पैक करवा कर भी ले सकते हैं किसी भी हालत में उन्हें भूखे नहीं रहना है। सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक भोजन केंद्र खुला रहता है। श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने विभागीय योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments