Homeहमर बिलासपुरकोटा में शराब के नशे में युवकों ने स्कूल में की शिक्षक...

कोटा में शराब के नशे में युवकों ने स्कूल में की शिक्षक से मारपीट, सभी आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। चार युवकों ने शराब के नशे में स्कूल में घुसकर शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला 2 जनवरी की बताई जा रही है जब चार नशे में धुत्त युवकों भूपेश बघेल, सोमेश्वर दिनकर, समेर दिनकर और राहुल मरावी स्कूल के अंदर घुस गए और शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सभी आरोपीयो को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments