कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद के एक मकान में आग लगने से दम घुटने पर मां और बच्चे की मौत हो गई थी उस मृतका और मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद के एक मकान में आग लगने से दम घुटने पर मां और बच्चे की मौत हो गयी थी। घटना के दौरान मकान में किराए पर रह रहे छात्र छत के रास्ते से बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे। इस मामले में मृतका और मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया।

दयालबंद के मधुबन रोड स्थित शिखा पब्लिक स्कूल के पास में रहने वाले रोमी कश्यप राशन दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वे तारपीन तेल का व्यवसाय भी करते हैं। रविवार की शाम वे काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी नम्रता कश्यप और छह साल का बेटा अर्थ कश्यप घर पर थे। उन्होंने मकान के उपरी हिस्से को छात्रों को किराए पर दिया है। छात्र भी घर पर ही थे। शाम छह बजे के करीब मकान के सामने से गुजरी बिजली के केबल में शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से पोर्च में रखे तारपिन के तेल में आग लग गई। पोर्च में चार ड्रम में आग लगने से घर के अंदर मौजूद महिला और उसका बेटा नहीं निकल पाए। इधर चार ड्रम में लगी आग को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर धुआं भरने पर ऊपरी मंजिल पर मौजूद छात्र छत के रास्ते से बाहर निकलने में कामयाब हो गए।

वहीं, महिला और बच्चे अंदर फंसे रह गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद मोहल्ले में ही रहने वाले वैभव विश्वनाथ दुबे ने मकान के अंदर जाकर महिला और उसके बेटे को निकाला। तब तक मां और बेटा दम घुटने के कारण बेहोश हो गए थे। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि तारपीन के तेल प्लास्टिक के ड्रम में भरे हुए थे। आग लगने के कारण ड्रम पिघलकर फूट गए। इसके कारण पूरा तेल बाहर बहने लगा। इसके साथ ही आग भी लग गई। बाहर बहे तेल के कारण गली में खड़ी दो एक्टिवा और एक साइकिल भी जल गईं।

आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में लोगों ने अपने कीमती सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसके साथ ही लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश भी की। तेल के कारण लोग इसमें सफल नहीं हो सके।आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस के जवान और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। तीन दमकल की सहायता से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।इसके साथ ही दूसरे दिन सोमवार को मृतका मां और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles