कोनी के वन मंडलाधिकारी कार्यालय से अटल आवास जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत से लोगों में आक्रोश।

कोनी के वन मंडलाधिकारी कार्यालय से अटल आवास जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत से लोगों में आक्रोश है। यहां से बुजुर्ग, दिव्यांग महिलाएं और खासकर स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में गड्ढो में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालक को गड्ढे और सड़क में अंतर नजर नहीं आता और गड्ढे में पहिए फंसकर गिर जाते हैं, जिससे स्कूली वाहन में हादसे का खतरा ज्यादा रहता है।आए दिन यहां वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं, राहगीर गिर रहे हैं। इसकी शिकायत वार्ड वासी ने निगम से लगातार करते आ रहे हैं, उसके बावजूद भी इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं,आक्रोशित लोगों ने बताया कि जल्द ही सड़क दुरुस्त नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles