कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के फरार आरोपी गिरफ्तार 800 रुपये बरामद, दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

कोनी थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे की है, जब प्रार्थी तामेश्वर सोनी मार्क अस्पताल से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क पर तीन युवकों ने लिफ्ट के बहाने उन्हें रोका, बाइक से गिराकर मारपीट की और पर्स में रखे 11 हजार रुपये समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।मामले में थाना कोनी में अपराध BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि शेष फरार आरोपियों कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार और श्रवण उर्फ नानू कौशिक को भी पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार की, जिनके कब्जे से लूट के 800 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने रकम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles