कोनी पुलिस की बडी कार्यवाही,आरोपी के कब्जे से 2.700 KG गांजा जप्त

बिलासपुर /
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में ”निजात अभियान“ चलाया जा रहा है, जिस पर अ.पु.अ. राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा/कोतवाली, पूजा कुमार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सतत् निगाह रखी गई थी की मुखबिर से सूचना से मिली की एक महिला जो कि सफेद गुलाबी छींटदार सलवार एवं गुलाबी रंग का पैजामा पहनी हुई है, वह कोनी पेट्रोल पंप के पास दैहानपारा जाने वाला रास्ते मे एक नीले रंग का कपडा के बैग मे मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ रखकर बिक्री करने के फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रही है की सूचना तस्दीकी हेतु थाना कोनी स्टाफ कोनी पेट्रोल पंप के पास, दैहानपारा जाने वाला रास्ता कोनी में घेराबंदी किया गया, जो मुखबिर के बताये अनुसार एक महिला अपने हाथ मे एक नीले रंग का कपडे का बैग रखे मिलीे, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम दुर्गा मानिकपुरी पति आशीष बेला बतायी, जिनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी दुर्गा मानिकपुरी के कब्जे से 2.700 कि.ग्रा. गांजा कीमती 30000/- रुपये जप्त किया गया, आरोपिया श्रीमति दुर्गा मानिकपुरी का कृत्य धारा-20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles