इधर कोनी पुलिस ने महिला के साथ गाली गलौज और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पौसारा कोनी निवासी मनताजन सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। महिला ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह 27 मार्च की सुबह 8:00 बजे नहाने के लिए तालाब गई थी तभी मनताजन सूर्यवंशी उसके पास आया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उसने बुरी नीयत से महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की और उसकी साड़ी को पड़कर खोलने का प्रयास करने लगा। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनताजन सूर्यवंशी को पड़कर थाने ले गयी, जिसके खिलाफ धारा 294, 506, 354 का मामला दर्ज किया गया।।


