कोरोना काल के बाद से चली आ रही रेलवे की ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द की समस्या जारी, 7 से 15 जून तक 10 मेमू लोकल रद्द।

कोरोना काल के बाद से चली आ रही रेलवे की ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द की समस्या अब तक समाप्त होने का नाम नही ले रही है।बीते वर्ष फेस्टिव सीजन के अलावा अन्य दिनों यानी कि हर 15-25 दिनो के अंतराल में यात्री ट्रेनों को रद्द कर रेलवे ने हद ही कर दिया था। हालांकि फिर धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही थी कि इस वर्ष फिर से रेलवे ने तीसरी लाइन, चौथी लाइन कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक सिग्नल सहित अन्य कामकाज का हवाला देकर फिर से ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि वर्तमान में गर्मी की छुट्टियां चल रही है बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए अलग अलग राज्यों में जा रहे है। लेकिन रेलवे को इसका भी जरा ख्याल नही है। बता दें कि एसईसीआर ने एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद अब पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नागपुर रेल मंडल के सालेकसा दरेकसा रेल खण्ड के मध्य अप एवं डाउन रेलवे लेवल क्रासिंग पर गर्डर लगाने के चलते 7 जून से 12 जून तक 5 जोड़ी यानी कि 10 ट्रेनों को रद्द किया है। जिसमे गोंदिया मेमू, दुर्ग मेमू, डोंगरगढ़ मेमू, इतवारी मेमू और बालाघाट मेमू सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles