कोर्ट के निर्देश के बाद जमीन सम्बन्धी मामले में लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर तोरवा पुलिस में एफआईआर दर्ज।

कोर्ट के निर्देश के बाद जमीन सम्बन्धी मामले में लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर तोरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि ढेका निवासी प्रार्थी सौरभ मौर्य ने धरम लाल और शरद कुमार पटेल से ग्राम धुमा में जमीन खरीदने के नाम पर इकरार नामा कराया था।

वहीं उसके एवज में प्रार्थी ने 7 लाख रुपये भी अनावेदकों को देने की बात पर कोर्ट में परिवाद दायर किया था। तमाम जांच पड़ताल के बाद कोर्ट ने धरम लाल और शरद कुमार को दोषी पाया और इस पूरे मामले में थाना तोरवा पुलिस को अनावेदकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज करने निर्देशित किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लेकर आरोपियों की पता तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles