Homeहमर बिलासपुरकौशलेंद्र राव पीजी लॉ महाविद्यालय में भव्य आयोजन,अध्ययन किया कॉलेज में बतौर...

कौशलेंद्र राव पीजी लॉ महाविद्यालय में भव्य आयोजन,अध्ययन किया कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पहुंचे उप मुख्यमंत्री

कौशलेंद्र राव पीजी लॉ कॉलेज में सम्मान सह पुरस्कार वितरण एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,जिस विद्यालय से मैंने शिक्षा प्राप्त की, उसी संस्थान में आज अतिथि के रूप में आना मेरे लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला क्षण है।

शिक्षा की बदौलत मैंने जीवन के तमाम उतार-चढ़ावों को पार किया और आज जो कुछ भी हूं, उसमें इस कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानूनी शिक्षा की दिशा में के.आर. पी.जी. लॉ कॉलेज एक अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर रहा है और यहां की शैक्षणिक गुणवत्ता प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राध्यापक सुधीर सिंह गौर द्वारा रचित तीन महत्वपूर्ण विधिक पुस्तकों का विमोचन उपमुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लोकनृत्य एवं बॉलीवुड नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर गया। प्राचार्य प्रो. सतीश तिवारी ने कहा,हम सभी के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि हमारे पूर्व छात्र आज उपमुख्यमंत्री के रूप में हमारे बीच उपस्थित हैं। कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा, अंजू लता साहू एवं छात्रसंघ प्रभारी रमेश पांडे द्वारा किया गया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपने समर्पण से इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।प्रियंका सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments