Homeहमर बिलासपुरक्लाइमेट इफेक्ट: ग्रीष्म ऋतु में विलीन हुई बसंत का मौसम, फरवरी के...

क्लाइमेट इफेक्ट: ग्रीष्म ऋतु में विलीन हुई बसंत का मौसम, फरवरी के जाते ही बाजारों में बढ़ी कूलर-मटके की मांग।

दुनिया भर में हो रहे क्लाइमेट चेंज ने भारत की जलवायु में भी बड़ा फेरबदल कर दिया है। आंकड़े बताते हैं कि देश के अधिकतर स्थानों पर सर्दियों के बाद आने वाली बसंत गायब हो गई और सीधे गर्मी पड़ने लगी।

फरवरी खत्म होते-होते बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में भी सूरज ने अपनी आंच बढ़ा ली है। तेज गर्मियों के साथ उससे निपटने के साधनों का बाज़ार भी गर्म हो गया है। बाजार में अलग-अलग तरह के और साइज के अलग-अलग कीमतों के कूलर बिकने लगे हैं। बिजली की दुकानों और चौक चौराहों पर खस की छोटी-छोटी दुकानें भी लगने लगी हैं।

भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए लिए रंग-बिरंगे बर्फ गोले भी दिखने लगे हैं। ₹5 से लेकर ₹20 तक के यह बर्फ गोले स्वाद में तो मजेदार होते ही हैं साथ ही जगह जगह पर गन्ने का रस दिखाई देना शुरू हो गया है भीषण गर्मी से कुछ देर के लिए शरीर को राहत दिलाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments