खटीक मोहल्ले में भीषण आग की दहशत रात में बुझी आग सुबह फिर भड़की, लाखों का सामान जलकर राख

सोमवार देर शाम खटीक मुहल्ले में लगी आग को दमकल की मदद से बुझा दिया गया था, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक घर के मलबे में फिर से आग धधक उठी। दूसरी बार भी लपटें तेज होने के कारण दमकल को दोबारा बुलाना पड़ा। घरवालों ने बताया कि नुकसान का सही अनुमान लगाना अभी मुश्किल है, लेकिन लाखों का सामान, विशेषकर विवाह का पूरा सामान जल जाने से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।गौरतलब हो कि कोतवाली थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले में बीती रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मकान की दूसरी मंजिल से उठती तेज लपटों ने लोगों को नींद से जगा दिया। परिवार के सभी सदस्य तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे मोहल्ले में फैल गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में एक घंटे से ज्यादा समय लगाया।शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना गया है।दूसरी मंजिल में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान,फर्नीचर और विवाह में उपयोग के लिए रखा लाखों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि लपटें इतनी भयावह थीं कि पानी की बाल्टियाँ भी डाली गईं, लेकिन तेज आग के सामने उनका कोई असर नहीं हुआ। घर वालों ने बताया कि घटना के दौरान माताजी ऊपर वाले कक्ष में थीं। गनीमत यह रही कि वे सोई नहीं थीं, वरना हादसा और भी दर्दनाक हो सकता था।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घरवालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी।फिलहाल इलाके में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles