खाद-बीज की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों पर कृषि विभाग की सख्त कार्यवाही, तीन प्राइवेट और एक सहकारी समिति सील।

बारिश आते ही किसानों के चेहरे में खुशी आ गई है और खेती किसानी में जुट गए हैं, तो वही खाद बीज का अवैध भंडारण करने वाले भी सक्रिय हो गए है। जिससे किसानों को सबसे बड़ी समस्या खाद बीज की होती है, इसे लेकर कृषि विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है, समितियो में पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता की बात कही जा रही हैं। वहीं कृषि अधिकारी का कहना है कि कहीं भी खाद या बीज की कालाबाजारी या अवैध भंडारण कि समस्या मिलती है तो विभाग में आकर या लिखित शिकायत दी जा सकती है, जिस पर तत्काल कार्यवाही होगी।

इसी प्रकार शिकायत के आधार पर तीन प्राइवेट और एक सहकारी समिति पर कार्यवाही की गई है, जहां अवैध भंडारण, एक्सपायरी नैनो यूरिया पाया गया, दूसरे केंद्र में 600 लीटर प्रतिबंधित कीटनाशक का भंडारण पाया गया है, जिसे लेकर दुकानों को सील कर दिया गया है। उप कृषि संचालक ने बताया कि पिछले बार की तुलना में इस बार बारिश अच्छी हुई है और साथ ही खाद बीज का भी पर्याप्त भंडारण है किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles