Homeहमर बिलासपुरसरकंडा क्षेत्र से गायब तीन युवतियों को कुख्यात अपराधी विनय मलिक के...

सरकंडा क्षेत्र से गायब तीन युवतियों को कुख्यात अपराधी विनय मलिक के पास से किया गया बरामद, तीनों को कोलकाता ले जाकर बेचने की थी तैयारी

तीन दिन पहले सरकंडा थाने में क्षेत्र की दो नाबालिग और एक बालिग युवतियों के परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्चा अधिकारियों के निर्देश पर अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की पताशाजी कर रही थी। इस दौरान उन्हें मुखबिर के जरिए पता चला कि थाना तोरवा क्षेत्र के बापू उपनगर का रहने वाला आदतन बदमाश विनय मलिक ने ही तीन दिन पहले छठ घाट के पास से तीनों बालिकाओं को खुद को पुलिस बताकर पूछताछ करने का हवाला देकर उन्हें किडनैप करके बापू नगर स्थित एक रेलवे क्वार्टर में रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस, तोरवा पुलिस और विशेष टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेलवे क्वाटर को घेराबंदी कर आरोपी विनय मलिक को धर दबोचा। साथ ही रेलवे क्वाटर से तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उन्हें उनके माता पिता के हवाले किया गया। सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि आरोपी विनय मलिक के खिलाफ पूर्व में भी तकरीबन दो दर्जन लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या, हाफ मर्डर, बलात्कार सहित अन्य मामले सरकंडा और तोरवा थाने में दर्ज है। वहीं वर्तमान में विनय मलिक के द्वारा दो नाबालिग और एक बालिग युवती को 3 दिनों तक उनका अपहरण कर ना केवल उन्हें रेलवे क्वाटर में रखा बल्कि उनके साथ अत्याचार कर उन्हें मारा पीटा भी गया है।

इसलिए फिर से आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। सीएसपी ने बताया कि बालिकाओं के साथ अनाचार हुआ है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।बहरहाल जानकारी तो यह भी मिल रही है कि आरोपी आदतन बदमाश विनय मलिक के साथ घटना को अंजाम देने में 2 अन्य लोग भी शामिल थे। जिनकी भी पतासाजी की जा रही है। इसके अलावा जानकारी मिल रही है कि विनय मलिक बालिकाओं को कोलकाता ले जाकर बेचने के फिराक में भी था। उसने रिजर्वेशन भी करवा लिया था। हालांकि रिजर्वेशन कन्फर्म नही हुआ था इसलिए रिजर्वेशन कन्फर्म होते तक तीनो को आरोपी ने एक रेलवे क्वाटर में रखा हुआ था। इसी बीच तोरवा पुलिस, सरकंडा पुलिस और विशेष टीम ने आरोपी को मुखबिर के जरिये धर दबोचा। इस बार पुलिस आरोपी के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करने की योजना तैयार की है, जल्द ही उसका खुलासा किया जायेगा। फिलहाल सरकंडा पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments