खुले नाले में फंसे नंदी को गौसेवकों ने बचाया शहर में खुली नालियों की समस्या फिर आई सामने।

बिलासपुर। शहर के इंदू चौक स्थित बिजली ऑफिस के पास एक गहरे नाले में फंसे नंदी को गौसेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला बताया जा रहा है कि नंदी रात से ही नाले में फंसा हुआ था और काफी देर तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर गौसेवा धाम के गौसेवक गोपाल कृष्ण रामानुज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद नंदी को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया। गौसेवकों की तत्परता से नंदी की जान बच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। रेस्क्यू के बाद नंदी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस घटना के बाद शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर खुले नालों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं इसके बावजूद इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर खुले नालों की उचित व्यवस्था की जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles