खूंटाघाट जलाशय के गेट 3 अगस्त को खोले जाएंगे,खेती-किसानी के लिए बाईं नहर से 100 और दाईं नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा…

बिलासपुर :- कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में हुई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि खूंटाघाट जलाशय के गेट 3 अगस्त को खोले जाएंगे। बाईं तट मुख्य नहर से 100 क्यूसेक और दाईं तट मुख्य नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे खेती-किसानी के कामों में तेजी आएगी। बैठक में सिंचाई जलाशयों में जल की उपलब्धता, चालू खरीफ में खाद-बीज की स्थिति और फसलों के ताजा हालात की भी समीक्षा हुई।जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता मधुचंद्रा ने बताया कि जिले के प्रमुख जलाशयों में पर्याप्त जलभराव है। खारंग जलाशय में 106.76%, अरपा भैंसाझार में 20.06% और घोंघा जलाशय में 101.89% पानी भरा हुआ है। लघु परियोजनाओं के तहत खारंग संसाधन के 50 जलाशयों में 81.63%, कोटा संभाग के 36 जलाशयों में 91.33% और पेण्ड्रा संभाग के 17 जलाशयों में 83.87% जल भराव है। खरीफ मौसम में जिले में 1,25,181 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है।कलेक्टर ने जल संरक्षण के लिए किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जलाशयों के किनारे बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष दुबे, अरपा भैंसाझार के कार्यपालन अभियंता डी. जायसवाल, कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी. हथेश्वर, सिंचाई विभाग के एसडीओ और सब इंजीनियर मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles