Homeहमर बिलासपुरखेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सिटी लीग का भव्य शुभारंभ, महिला खिलाड़ियों में...

खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सिटी लीग का भव्य शुभारंभ, महिला खिलाड़ियों में उत्साह

बिलासपुर के त्रिवेणी भवन में दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स सिटी लीग का आयोजन शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 जिलों से आईं 350 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिनका मार्गदर्शन करने 50 कोच, मैनेजर और निर्णायक भी उपस्थित हैं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नगर विधायक अमर अग्रवाल ने किया। उन्होंने खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सराहते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पलक जायसवाल ने की, जबकि समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष पंकज तिवारी, डीएसपी कविता धुर्वे, छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, फ्यूचर साइन स्कूल प्राचार्य इमरान खान, और अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी अख्तर खान प्रमुख रूप से शामिल हुए। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।

आयोजन सचिव शेख शमीर ने बताया कि यह लीग नारी शक्ति के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष यू. मुरली, प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, महासचिव शेख समीर, जिला प्रमुख शेख अरबाज अली, खुशबू पाण्डेय, अलवेणी राव, आशीष अहिरवार सहित पूरी आयोजन टीम सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में भी विशेष उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments