Homeहमर बिलासपुरखेल की रिंग में शराब का जाम, अफसरों ने उड़ाई अनुशासन की...

खेल की रिंग में शराब का जाम, अफसरों ने उड़ाई अनुशासन की धज्जियाँ SECR बिलासपुर में बॉक्सिंग रिंग बनी बार, स्पोर्ट्स ऑफिसर की पार्टी पर मचा बवाल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में खेल और अनुशासन की धज्जियाँ उड़ती नजर आई हैं। स्पोर्ट्स ऑफिसर श्रीकांत पहाड़ी ने अपने जन्मदिन के मौके पर जोन की बॉक्सिंग रिंग में खुलकर शराब और कबाब की पार्टी आयोजित की। इस दौरान उनके साथ कोच देवेंद्र यादव सहित कई अन्य कोच और खिलाड़ी मौजूद थे। पार्टी के लिए किसी भी तरह की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी, लेकिन रिंग को शराब और नॉनवेज खाने का अड्डा बना दिया गया।

खिलाड़ियों की प्रैक्टिस वाली उसी रिंग में बीयर की बोतलें और शराब के गिलास रखे गए, और उनके प्रैक्टिस मेट को सेंटर टेबल की तरह इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने खेल जगत में गंभीर विवाद खड़ा कर दिया है।एके खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा,जिस बॉक्सिंग रिंग को हम मंदिर मानकर खेलते हैं, वहां अफसरों ने शराब और नॉनवेज की महफिल सजाई।

इस कार्यक्रम में कई कोच और खेल विभाग के कर्मचारी शामिल थे, जिनमें नागू कोच, सुमित, नितिन साक्या, श्रवण बिस्नोई और विकास ठाकुर जैसे नाम हैं। इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या अब खिलाड़ियों के प्रशिक्षण स्थल को भी अफसर अपनी निजी शराब पार्टी का ठिकाना बनाएंगे।

खेल और अनुशासन के लिए जिम्मेदार प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। इस घटना ने रेलवे खेल विभाग की छवि को धूमिल किया है और खेल जगत में निंदनीय आलोचना का माहौल पैदा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments