*’गणतंत्र दिवस के महत्व को समझते हुए विकसित भारत को साकार करने का संकल्प लेनी चाहिए – डॉ. संजय दुबे’*

’गणतंत्र दिवस के महत्व को समझते हुए विकसित भारत को साकार करने का संकल्प लेनी चाहिए – डॉ. संजय दुबे’

बिलासपुरः अंचल के सुप्रतिष्ठित सी. एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26 जनवरी 2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड का आयोजन किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में शासी निकाय के अध्यक्ष माननीय डॉ. संजय दुबे जी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह जी ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय दुबे जी ने ध्वजारोहण के पश्चात् महाविद्यालय के अमर शहीदों को पुष्प् माला भेंट कर श्रध्दांजली दी। इस अवसर पर तारबहार थाना के आरक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. संजय दुबे जी ने उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को अपने उद्बोधन में कहां कि हम सबको गणतंत्र दिवस के महत्व को समझना चाहिए तथा विकसित भारत के लक्ष्य सन् 2047 को प्राप्त करने हेतु संविधान के दायरे में रहकर अपने – अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। विकसित भारत को जन-जन का अभियान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत् रहना चाहिए। विकसित भारत के संकल्प को साकार बनाने के लिए सभी को अपना 100 प्रतिशत योगदान देना चाहिए।
डॉ. संजय दुबे जी ने महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेटों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में परेड हेतु द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर श्री रोहित लहरे एनसीसी अधिकारी,सूरज कश्यप,जयपाल लहरे , टिकेश्वर गुप्ता एवं सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बी.बी.ए. के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया, साथ ही बी.एड के छात्रों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमती स्मृति पान्डेय को उत्कृष्ठ कार्य के लिए मुख्य अतिथि महोदय ने शॉल – श्रीफल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सचिन सूर्यवंशी, अलिशा अंसारी एवं अंकिता मरावी को विशिष्ठ सेवा कार्य के लिए पं. स्व. भागवत प्रसाद दुबे जी (पूर्व अध्यक्ष) की स्मृति में स्वर्ण पदक प्रदान किया। कार्यक्रम में एन.एस.एस. के अलावा, एन.सी.सी. के कैडेटों को भी सम्मानीत किया गया जिसमें प्रमुख रुप से आर्यन सिंह को बेस्ट कैडेट , रुपेश वस्त्रकार को बेस्ट सिनियर एवं सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी के लिए साहिल टंडन को सम्मानित किया। महाविद्यालय से विश्वविद्यालय प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सी.एम.डी. टेक्नो फेस्ट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को पेटेंट करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दी गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित मॉडलों के छात्र-छात्राओं, बी. एड विभाग के उत्कृष्ठ छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थित थी तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ पी एल चंद्राकर,डॉ विनीत नारायर,डॉ कमलेश जैन, डॉ डीके चक्रवर्ती, डॉ हर्षा शर्मा, डॉ अरुंधति शर्मा, डॉ केके शुक्ला आदि के साथ कर्मचारी गण उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles