गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी उपलब्धि,,10 पुलिस अधिकारियों-जवानों को मिलेगा राष्ट्रपति द्वारा एमएसएम सम्मान

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) सम्मान के लिए सुनिश्चित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की अनुकरणीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आंतरिक सुरक्षा को सशक्त बनाने में उनके निरंतर योगदान का प्रतीक है। विशेष रूप से वामपंथी उग्रवाद से प्रभावी ढंग से निपटने में राज्य पुलिस की अहम भूमिका को इस सम्मान के माध्यम से रेखांकित किया गया है।एमएसएम सम्मान के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और राजश्री मिश्रा शामिल हैं। इसके साथ ही कमांडेंट निवेदिता पॉल, मनीषा ठाकुर रावटे, सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, उनेजा खातून अंसारी, सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू को भी यह सम्मान दिया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय भी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles