गणेश चतुर्दशी विवाद के बाद प्रशासन सख्त, मूर्तियों पर नया फरमान,नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमाएं होंगी सिर्फ परंपरा के अनुरूप…

रायपुर से लेकर बिलासपुर तक गणेश चतुर्दशी के दौरान कई समितियों ने परंपरा के विपरीत भगवान गणेश की अलग-अलग स्वरूपों वाली मूर्तियां पंडालों में स्थापित कीं। इस पर हिन्दू संगठनों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया और कहा कि इससे हिन्दू धर्म की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।विवाद बढ़ने के बाद शासन-प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं से छेड़छाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से समितियों को चेतावनी दी गई है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमाएं केवल परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप ही स्थापित की जाएं। किसी भी प्रकार की अवैध या भिन्न स्वरूप की प्रतिमा पर रोक रहेगी।अधिकारियों ने पंडाल समितियों से अपील की है कि वे त्यौहार की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगामी नवरात्र उत्सव शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles