Homeहमर बिलासपुरगनियारी में 532 लीटर महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार कोटा पुलिस की...

गनियारी में 532 लीटर महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुशासन तिहार अभियान के तहत छापा

कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुशासन तिहार और चेतना अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 532 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 6 हजार 400 रुपये आंकी गई है।मुखबिर की सूचना पर ग्राम गनियारी में दबिश दी गई, जहाँ दो अलग-अलग स्थानों से शराब बरामद की गई। आरोपी वीरेंद्र कुमार वर्मा के पास से 7 लीटर और चंद्र भूषण वर्मा के कब्जे से 525 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू, अजय सोनी, अखिलेश पारकर, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू और रवि राजपूत की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गनियारी समेत आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments