Homeहमर बिलासपुरगर्मी की छुट्टियों में राहत, छत्तीसगढ़ से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग...

गर्मी की छुट्टियों में राहत, छत्तीसगढ़ से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से लालकुंआ तक हर हफ्ते दौड़ेगी 22 डिब्बों वाली ट्रेन, मिलेगा कन्फर्म सफर का भरोसा

गर्मी की छुट्टियों में उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग से लालकुंआ के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 1 मई से ट्रेन नंबर दुर्ग-लालकुंआ स्पेशल हर गुरुवार सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होगी और रास्ते में रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया सहित 17 स्टेशनों पर रुकेगी। हर स्टेशन पर 2 से 10 मिनट का स्टॉपेज रहेगा, जिससे यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी।इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच मिलाकर कुल 22 डिब्बे होंगे, ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कन्फर्म बर्थ मिल सके। ट्रेन मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए उत्तराखंड के लालकुंआ पहुंचेगी। लौटते समय लालकुंआ-दुर्ग समर स्पेशल हर शुक्रवार को चलेगी, जो रविवार सुबह 4 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

बिलासपुर जोन के मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 18 फेरों में यह समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गर्मी की छुट्टियों में कन्फर्म सीट की टेंशन से छुटकारा मिलेगा और लोग अब आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे का यह फैसला यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments