27.1 C
Bilāspur
Friday, June 20, 2025
spot_img

गर्मी बढ़ते बोदरी में होने लगी पानी की भारी किल्लत ध्यान नही दिया तो भारी जलसंकट का करना होगा सामना

बिलासपुर की नवगठित नगर पालिका बोदरी में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। बोदरी नगर पालिका के निवासी इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे है।15 वार्डों वाले इस नगर पालिक परिषद में पेयजल की स्थिति चिंताजनक है। लगभग 20 हजार लोग इस समस्या से जूझ रहे है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अभी तक बोदरी में कभी भी पानी की समस्या का सामना नही करना पड़ा था। महिलाओ ने बताया कि 2 दिनो के बाद उनके मोहल्ले में टैंकर भेजा गया है। जनप्रतिनिधियों को इस सम्बंध में शिकायत करने पर उनके ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। कुछ महिलाओ का कहना है कि पानी की समस्याओं के कारण सुलभ से पानी लाकर पीने को मजबूर है।वही दूसरी ओर बोदरी नगर पालिका में पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासी आधी रात के समय अपने पार्षद के घर के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने पार्षद के घर को घेरे रखा और पानी की समस्या का समाधान न होने तक विरोध जारी रखने का फैसला किया। यह प्रदर्शन पानी की कमी के कारण लोगों की परेशानी और जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी निराशा को दर्शाता है। इस संबंध में वॉर्ड के पार्षद भावना खत्री से जानता की समस्याओं के बारे में बात करने पर अपना पल्ला झाड़ते दिखते हुवे कहा कि नगर पालिका अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नही रहती और पार्षद के बातो की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। नगर पालिका में सिर्फ 2 टैंकर है। जिसकी वजह से पानी की पूर्ति नही हो पा रही है।

यह घटना बोदरी, में पानी की बढ़ती कमी और उससे जूझ रहे लोगों की निराशा का प्रतीक है। आधी रात को पार्षद के घर के घेराव से पता चलता है कि लोग कितने परेशान हैं और वे अपने समस्या के समाधान के लिए कितना संघर्ष कर रहे हैं। यह घटना स्थानीय प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि उन्हें पानी की समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles