Homeहमर बिलासपुरसोलापुरी माता का घट यात्रा निकली, भक्तों ने श्रद्धा के साथ लिया...

सोलापुरी माता का घट यात्रा निकली, भक्तों ने श्रद्धा के साथ लिया भाग,मन्नत पूरी होने पर एसपी राजू परिवार ने निकाली भव्य घट यात्रा

श्री श्री श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति, 12 खोली बंगला यार्ड द्वारा इस वर्ष सोलापुरी माता की 25वीं वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का भक्तों को लंबे समय से इंतजार था, और आखिरकार उन्हें माता के दर्शन एवं सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। भक्तों के बीच उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।एसपी राजू एवं उनके परिवार के द्वारा हेमू नगर से माता की घट यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

एसपी राजू के परिवार ने माता से पूर्व में मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने पर आभार स्वरूप इस भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रेल परिक्षेत्र से होते हुए बंगला यार्ड स्थित सोलापुरी माता पूजा पंडाल तक पहुँची।एसपी राजू की पत्नी और परिवारजनों ने बताया कि सोलापुरी माता को वे अपनी कुलदेवी मानते हैं और हर कदम पर माता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी योजना के भी माता स्वयं पूजा करवाने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इस भक्ति और श्रद्धा से भरे आयोजन में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments