गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मोहतराई में बच्चों को मिला स्मार्ट टीवी व स्वेटरस्वयं सिद्धा फाउंडेशन के सहयोग से हुआ शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम

गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मोहतराई संकुल भरारी में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए आयोजित वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल के बच्चों को स्मार्ट टीवी, स्वेटर एवं सीलिंग फैन का वितरण किया गया, जिससे विद्यालय में शिक्षा एवं सुविधाओं को नई मजबूती मिली।कार्यक्रम में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष आदरणीय चंचल सलूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि जोनल एसपी आदरणीया दीपमाला कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अतिथियों ने बच्चों को सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ बुनियादी सुविधाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

स्मार्ट टीवी से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्वेटर और सीलिंग फैन बच्चों को मौसम के अनुरूप सुविधा प्रदान करेंगे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के हेड मास्टर रियाज खान ने स्वयं सिद्धा फाउंडेशन एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles